Shri Ramkrishna Paramhansa Ke Jeevan Ki Kahaniyan | Inspirational Life Stories An Indian Saint, Spiritual Guru And Great Thinker

Shri Ramkrishna Paramhansa Ke Jeevan Ki Kahaniyan | Inspirational Life Stories An Indian Saint, Spiritual Guru And Great Thinker

by Tejpal Singh Dhama

₹300.00 ₹255.00 15% OFF

Ships in 1 - 2 Days

Secure Payment Methods at Checkout

  • ISBN13: 9789392013584
  • Binding: Paperback
  • Publisher: Prabhat Prakashan
  • Publisher Imprint: NA
  • Pages: NA
  • Language: Hindi
  • Edition: NA
  • Item Weight: 500
  • BISAC Subject(s): Biography
श्री रामकृष्ण परमहंस (1836-1886) एक भारतीय संत, आध्यात्मिक गुरु और महान् विचारक थे। उनका जन्म बंगाल के कामारपुकुर गाँव में हुआ था और वे बाद में दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पुजारी के रूप में जाने गए। रामकृष्ण ने सभी धर्मों में एकता और ईश्वर के दर्शन के महत्त्व पर जोर दिया। रामकृष्ण ने कई शिष्यों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया, जिनमें स्वामी विवेकानंद सबसे प्रसिद्ध हैं। उनकी शिक्षाओं और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

आजकल देश की सभ्यता, संस्कृति, धर्म या इतिहास के बारे में सही जानकारी देने वाला साहित्य बहुत कम पाया जाता है। बच्चों, किशोरों व युवकों के पढ़ने लायक साहित्य भी कम लिखा जा रहा है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए और बच्चों, किशोरों एवं युवाओं में अच्छे विचार, अच्छी भावनाएँ जगाने के लिए श्रीरामकृष्ण परमहंस के जीवन से संबंधित कुछ ऐसी कहानियों का संग्रह किया है, जो सभी आयु के पाठकों के लिए प्रेरणादायी हैं। श्रीरामकृष्ण परमहंस के जीवन से संबंधित ये प्रेरक कहानियाँ निश्चित रूप से बच्चों, किशोरों के लिए ही नहीं, वरन् बड़ों के लिए भी बड़ी लाभदायक सिद्ध होंगी। इन प्रेरक कहानियों के द्वारा श्रीरामकृष्ण परमहंस के जीवन के अनछुए पहलुओं से भी परिचित हुआ जा सकता है। साथ ही जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा भी ली जा सकती है।

तेजपाल सिंह धामा

पत्रकार, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता। समाज में व्याप्त विसंगतियों को जड़ से मिटाने के लिए दर्जनों पुस्तकों का लेखन किया। स्वामी दयानंद सरस्वती तथा डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर युवा विकास परिषद् संस्था की स्थापना। कई फिल्मों, टी.वी. धारावाहिकों और वृत्तचित्रों की पटकथा का लेखन भी किया। नीरा आर्य स्मारक एवं पुस्तकालय, खेकड़ा की स्थापना की, जहाँ निर्धन छात्र एवं छात्राएँ निःशुल्क अध्ययन करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं साहित्य से संबद्ध शोध कार्य करते हैं। भारत सरकार द्वारा प्रदत्त 'संस्कृति मनीषी सम्मान' के अलावा 'रेड ऐंड व्हाइट गोल्ड अवार्ड', 'दीनदयाल उपाध्याय सम्मान', 'साहित्यश्री सम्मान', 'रानी झाँसी सम्मान', 'देवगुरु बृहस्पति सम्मान' सहित अनेक सामाजिक एवं साहित्यिक पुरस्कारों से विभूषित।

Trusted for over 24 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us

You May Also Like

Recently Viewed