Samidha
₹600.00
₹492.00
18% OFF
Ships in 1 - 2 Days
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN13: 9789355625861
- Binding: Hardcover
- Publisher: Prabhat Prakashan
- Publisher Imprint: NA
- Pages: NA
- Language: Hindi
- Edition: NA
- Item Weight: 500
- BISAC Subject(s): Literature
पं. दीनदयाल उपाध्याय कहते हैं, राष्ट्र एक शाश्वत और जीवमान इकाई है। इसका निर्माण हजारों वर्षों में होता है। भारत का एक विशिष्ट सनातन राष्ट्र दर्शन है और वह हिंदू राष्ट्र दर्शन ही है। मैं हिंदू हूँ, यह एक चिरंतन वस्तु है। यह वह धागा है, जिससे सब बँधते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रहने वाले सभी केवल इस धागे से ही बँधे हैं कि हम भारतमाता की संतान हैं।
श्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद, उग्रवाद, कट्टरपंथ और घृणा के खिलाफ लड़ाई शुरू की है तो शांति और अहिंसा को प्रभावित करने वालों की दुनिया उनके साथ एकत्र होने लगी है। आज चारों ओर भारत ने अपनी साख व प्रभाव के आधार पर सिद्ध कर दिया है कि हम बुद्ध के उपासक हैं। करुणा, दया, प्रेम, ममता व वसुधैव कुटुम्बकम् हमारी संस्कृति है। इसके साथ ही हमको यदि कोई आँखें दिखाएगा तो हमारे परमाणु शस्त्र भी लेह से लेकर डोकलाम तक और कच्छ से लेकर कश्मीर तक तैयार हैं।
प्रख्यात अधिवक्ता और कानून के प्रोफेसर होने के नाते प्रो. बाल आपटे विषय को बहुत तार्किक और व्यवस्थित ढंग से रखते थे। जिन लोगों ने उन्हें सुना, उन्होंने हमेशा उनके तार्किक और जोरदार तरीके की सराहना की। उन्होंने युवा, छात्र कार्यकर्ताओं को चर्चा के विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया और जब उन्हें प्रतिभावान पाया तो उनकी पीठ थपथपाई।

डॉ. राकेश मिश्र
शिक्षा : एम.ए. राजनीति विज्ञान एवं शिक्षा (बी.एड.), 'सतना में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचनों का विश्लेषणात्मक अध्ययन' विषय पर पीएच.डी.।
छात्र जीवन से ही समाज-सेवा के लिए बहुत कुछ करने और संगठन की अद्भुत क्षमता रही है। 1990 से राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रहते हुए उच्च दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती देते हुए राष्ट्र की सेवा की। वाणिज्य महाविद्यालय सतना में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर तथा आई.टी.आई. कॉलेज का सफल संचालन कर छात्रों के रोजगार व भविष्य-निर्माण में अविस्मरणीय योगदान रहा है।
शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले डॉ. राकेश मिश्र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बाल आपटेजी के राजनीतिक सचिव के रूप में कार्य करने के बाद भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाहजी के कार्यकारी सचिव के रूप में 2014 से 2019 तक निष्ठापूर्वक कार्य कर विशिष्ट योगदान दिया।
विराट् व्यक्तित्व और महान् कर्मयोगी पं. गणेश प्रसाद मिश्र दद्दाजी की स्मृति में 2017 में स्थापित पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष के रूप में डॉ. राकेश मिश्र ने ग्राम-विकास को कई नए आयाम दिए हैं।
संप्रति : इंडियन एमेच्योर बॉक्सिग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष।