President Droupadi Murmu : A Reflection of Changing Bharat | Rashtrapati Droupadi Murmu: Badalte Bharat ka Pratibimb Book In Hindi

President Droupadi Murmu : A Reflection of Changing Bharat | Rashtrapati Droupadi Murmu: Badalte Bharat ka Pratibimb Book In Hindi

by Vijaya Lakshmi Mohanty

₹500.00 ₹425.00 15% OFF

Ships in 1 - 2 Days

Secure Payment Methods at Checkout

  • ISBN13: 9789355629524
  • Binding: Paperback
  • Publisher: Prabhat Prakashan
  • Publisher Imprint: NA
  • Pages: NA
  • Language: Hindi
  • Edition: NA
  • Item Weight: 500
  • BISAC Subject(s): Biography
यह पुस्तक भारत की 15वीं राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मुजी की जीवनी है। उनकी पारिवारिक परिचित लेखिका प्रो. विजयलक्ष्मी मोहांती ने इसे लिखा है। इसमें उनके उतार-चढ़ाव से भरे जीवन का विशद चित्र खींचा गया है- स्पष्ट और विस्तृत। इसमें बताया गया है कि कैसे द्रौपदी मुर्मुजी ने जीवन के हर दौर से खुद को उबारते हुए फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। इस तरह यह पुस्तक मानवमात्र को एक संदेश भी देती है।

इस पुस्तक के जरिए जाना जा सकता है कि द्रौपदी मुर्मुजी के व्यक्तित्व में कितना ठहराव है। राष्ट्रपतिजी का नाम 'द्रौपदी' सर्वथा उनके गुणों के अनुरूप है। वे वर्तमान में प्रगतिशील और समावेशी लोकतंत्र की सशक्त महिला प्रतिनिधि हैं। ऐसी, जिन्होंने शिक्षा, नौकरी एवं राजनीति में मिले हर अवसर को पहचाना और उसे अपनी प्रगति के लिए सुगम्य साधन बनाया। देश की राष्ट्रपति के रूप में उनकी प्रतिष्ठा 'कर्म के सिद्धांत' के प्रति हमारे भरोसे को भी अधिक दृढ़ करती है तथा 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर बारंबार जोर देती है।

इस तरह उनका जीवन स्वयं में एक प्रेरणा है। उनकी जीवन-यात्रा हमें सिखाती है कि हम विनम्रता, समबुद्धि और लचीलेपन जैसे गुणों का अनुसरण कर अपने व्यक्तिगत कार्यों के जरिए अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संघर्ष, त्याग, कर्मठता, जिजीविषा और सफलता की प्रेरक व यशस्वी जीवनगाथा।
प्रो. विजयलक्ष्मी मोहांती एक संस्थान निर्माता हैं। उनके पास शिक्षण और प्रशासन के क्षेत्र में दो दशक से भी अधिक का अनुभव है। गैर-लाभकारी वैश्विक संगठन 'द आर्ट ऑफ लिविंग' के तत्त्वावधान में उन्होंने कई अकादमिक और सेवा परियोजनाओं को पूरा किया है। श्रीश्री यूनिवर्सिटी, कटक के' कॉन्फ्लिक्ट रिजॉल्यूशन ऐंड पीस स्टडीज' के वैश्विक केंद्र में निदेशक के रूप में काम कर रही हैं।

उन्होंने राउरकेला स्थित एन.आई.टी. से भौतिक शास्त्र में एम.एससी. की है तथा उत्कल विश्वविद्यालय से जनसंपर्क में एम.ए. व पी-एच.डी. की है। वहीं से एम.बी.ए. और एल-एल.बी. की डिग्रियाँ भी ली हैं। विद्वान् अध्येता के रूप में उन्होंने विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान कई बार मेधावी विद्यार्थियों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। उत्कल विश्वविद्यालय में जनसंपर्क की पढ़ाई के दौरान दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए हैं। वह भारत सरकार द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षक हैं, साथ ही 'आर्ट ऑफ लिविंग' की ध्यान तथा जीवन-कौशल शिक्षिका भी हैं।

वे वर्ष 2024-25 के लिए इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन (IPSA) की संयुक्त क्षेत्रीय सचिव (पूर्व) नामित की गई हैं।

इ-मेल : officeofdr.vijayalakshmimohanty@gmail.com; jgdvijaya@gmail.com

वेबसाइट : www.drvijayalakshmimohanty.in

संपर्क : +91-7737246079

Trusted for over 24 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us

You May Also Like

Recently Viewed