Jhumari Talaiya Ka Rahasya
₹400.00
₹340.00
15% OFF
Ships in 1 - 2 Days
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN13: 9789355628879
- Binding: Paperback
- Publisher: Prabhat Prakashan
- Publisher Imprint: NA
- Pages: NA
- Language: Hindi
- Edition: NA
- Item Weight: 500
- BISAC Subject(s): Literature
रात घनी और भारी चादर की तरह कमरे पर छा गई थी, चारों ओर एक खामोशी और अजीब-सा सन्नाटा फैला हुआ था। रजनीश की विशाल हवेली के बाहर हवा ने पुराने बरगद के पेड़ की शाखाओं को हिला दिया, उसकी पत्तियाँ रात में कुछ राज फुसफुसाने लगीं। रेडियो में विविध भारती पर एक पुराना हिंदी गीत धीमी आवाज में बज रहा था, जो कमरे में एक उदासीन माहौल भर रहा था। आज रात यह गीत एक अजीब सी विडंबना पैदा कर रहा था, जैसे आने वाले डर और अँधेरे का संकेत दे रहा हो।
'तू जहाँ-जहाँ चलेगा, मेरा साया साथ होगा""!'
- इसी पुस्तक से
'झुमरी तलैया का रहस्य' सस्पेंस, मनोरंजक और ऐतिहासिक विधा पर लिखी कृति है। इसका रोमांच आपको इस कहानी से जोड़े रखेगा। बिनाका गीत माला के गीतों से रची-बसी इस कहानी में तथ्य हैं, रहस्य हैं और रहस्य को उजागर करने वाले जानवर भी। इस कहानी को पढ़कर आपको एक अलग रोमांच भाव मिलेगा।

भागवत जायसवाल एक प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ प्रसिद्ध हिंदी लेखक हैं, जिन्होंने सहस्र अर्जुन, झुमरी तलैया का रहस्य, दशराज्ञ का कालचक्र, ग्रहों का युद्ध, बहादुर कलारीन, कोटवार, साक्षात्कार, तैयारी जीत की, नरकतंत्र जैसे कहानी-उपन्यासों की रचना की है। समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र व इतिहास की समझ और कलमसम्राट् प्रेमचंद की शैली इनके लेखन में झलकती है।