Gadar Andolan Ka Itihas

Gadar Andolan Ka Itihas

by Bhairab Lal Das

₹900.00 ₹729.00 19% OFF

Ships in 1 - 2 Days

Secure Payment Methods at Checkout

  • ISBN13: 9789387968783
  • Binding: Hardcover
  • Publisher: Prabhat Prakashan
  • Publisher Imprint: NA
  • Pages: NA
  • Language: Hindi
  • Edition: NA
  • Item Weight: 500
  • BISAC Subject(s): Literature & Fiction
सन् 1913 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से 'गदर' साप्ताहिक अखबार के रूप में शुरू हुआ था। इस पर लिखा गया था कि विदेशी धरती पर देशी भाषा में इसकी शुरुआत की जा रही है, लेकिन यह अंग्रेजी शासन के विरुद्ध युद्ध की शुरुआत है। बड़े एवं मोटे अक्षरों में लिखे गए गदर के साथ चार अक्षर लिखे गए–'अंग्रेजी राज का दुश्मन।' बाएँ और दाएँ 'वंदे मातरम्' लिखा गया। इसके नीचे लिखा गया-'भारत के नवयुवको, हथियार लेकर शीघ्र तैयार हो जाओ।' 8 नवंबर, 1913 को गुरुमुखी (पंजाबी) में गदर अखबार का प्रकाशन आरंभ हुआ। अखबार के रूप में शुरू हुआ गदर पंजाबी श्रमिकों एवं बुद्धिजीवियों के लिए स्वतंत्रता आंदोलन की मशाल बन गया। पंजाबी आप्रवासियों द्वारा विश्व के विभिन्न देशों में बनाए गए संगठनों के निर्माण का इतिहास तथा अमेरिका में पंजाबी श्रमिकों की स्थिति का वर्णन इसमें है। पंजाबी श्रमिकों को कनाडा लेकर गए कामागाटा मारू जहाज की यात्रा-कथा के साथ गदरियों की पंजाब वापसी की चर्चा इसमें है। गदर पार्टी के क्रांतिकारियों द्वारा किए गए कार्यों का ऐतिहासिक विश्लेषण इस पुस्तक में है।
भैरव लाल दास जन्म : 15 जनवरी, 1968।
शिक्षा : एम.ए. (राजनीति शास्त्र), प्रबंधन (मानव संसाधन), पत्रकारिता एवं जनसंचार।
सेवा : परियोजना अधिकारी, बिहार विधान परिषद्, पटना।
प्रकाशन : 'बटुकेश्वर दत्त और क्रांतिकारी आंदोलन', 'गोत्राध्याय', 'कैथी लिपि का इतिहास', 'महात्मा गांधी के चंपारण आंदोलन के सूत्रधार राजकुमार शुक्ल की डायरी', 'चंपारण में गांधी की सृजन-यात्रा', 'तिनकठिया', 'गांधीवादी क्रांतिकारी देवशरण सिंह', 'बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा : एक संत राजनेता', 'भारत के संविधान का मैथिली अनुवाद' (डॉ. नित्यानंद लाल दास के साथ)। । शोधकार्य : राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय
सेमिनारों में सहभागिता तथा शोधपत्रिकाओं में शोधालेखों का प्रकाशन।
संपादन एवं प्रकाशन : दो दर्जन से अधिक पुस्तकों का संपादन और प्रकाशन, शोध पत्रिका 'मिथिला भारती' का सहसंपादन।
अमेरिका एवं बांग्लादेश की यात्रा।

Trusted for over 24 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us

You May Also Like

Recently Viewed