Dhyan Yog Se Jeevan Prabandhan | Yogic Management Meditation Guided Inspired By Ancient Indian Wisdom Book in Hindi

Dhyan Yog Se Jeevan Prabandhan | Yogic Management Meditation Guided Inspired By Ancient Indian Wisdom Book in Hindi

by Dr. Vikrant Singh Tomar

₹400.00 ₹340.00 15% OFF

Ships in 1 - 2 Days

Secure Payment Methods at Checkout

  • ISBN13: 9789355627636
  • Binding: Paperback
  • Publisher: Prabhat Prakashan
  • Publisher Imprint: NA
  • Pages: NA
  • Language: Hindi
  • Edition: NA
  • Item Weight: 500
  • BISAC Subject(s): Health & Yoga
भारत की प्राचीन संस्कृति में ध्यान का विशेष महत्त्व है। यह न केवल मानसिक, शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संतुलित करने का माध्यम है, बल्कि आत्मविकास का एक सशक्त साधन भी है। वर्तमान युग में, जहाँ मानसिक तनाव और जीवन की जटिलताओं ने मनुष्य को घेर रखा है, ध्यान का महत्त्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।

डॉ. विक्रांत सिंह तोमर द्वारा रचित 'ध्यान योग से जीवन प्रबंधन' ध्यान के सिद्धांतों और उनकी सरल व प्रभावी विधियों को प्रस्तुत करने वाली एक प्रेरणादायक कृति है। यह पुस्तक न केवल ध्यान की वास्तविक प्रक्रिया को सरल शब्दों में स्पष्ट करती है, बल्कि इसके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानसिक, शारीरिक लाभों पर भी गहन प्रकाश डालती है। पुस्तक में 43 गाइडेड मेडिटेशन सत्रों का समावेश है, जो साधकों को ध्यान की गहराई तक ले जाने में सहायक होंगे। इन सत्रों के माध्यम से पाठक आत्मशांति, तनाव-मुक्ति और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्राप्त करने की दिशा में प्रेरित होंगे।

आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच यह पुस्तक हमें यह सिखाती है कि कैसे ध्यान की साधना से हम अपने मनोबल को सशक्त कर सकते हैं और एक संतुलित, उद्देश्यपूर्ण जीवन की ओर बढ़ सकते हैं। यह कृति भारतीय संस्कृति की उस अमूल्य धरोहर को पुनर्जीवित करने का प्रयास है, जो आत्मिक और मानसिक उन्नति की प्रेरणा देती है।
डॉ. विक्रांत सिंह तोमर वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त शिक्षाविद्, लेखक, प्रशिक्षक और प्रबंधन सलाहकार हैं। उन्होंने जेनेवा, स्विट्जरलैंड में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों में संबोधन दिया है और G-20 में भारत के नेतृत्व के दौरान C-20 के 'वसुधैव कुटुम्बकम्' कार्यकारी समूह के अंतरराष्ट्रीय समन्वयक भी रहे। उन्होंने विश्व के 30 देशों में तीन लाख से अधिक लाभार्थियों को जीवन प्रबंधन और प्राचीन वैदिक ज्ञान पर व्याख्यान दिए हैं।

उनकी चर्चित पुस्तकों में 'Rule the world as Krishna Did', 'First Step into Bhagwad Gita, Unlocking Human Potential' (Chapter w, Bhagwad Gita) और 'Self-Management Through Self- Evaluation' जैसी अंग्रेजी पुस्तकें शामिल हैं। हिंदी भाषा में उनकी प्रमुख कृतियों में 'ध्यान योग से जीवन प्रबंधन,' 'वेदांत और जीवन प्रबंधन,' तथा 'कर्मयोगी बनें' शामिल हैं, जो इस पुस्तक की पहली दो श्रृंखलाएँ हैं।

वे Project Self Inc. USA के संस्थापक निदेशक एवं United Consciousness Global के संयोजक हैं। वे यूरोपियन योग फेडरेशन, इटली के बोर्ड सदस्य और The Spiritual Council in Africa के संस्थापक निदेशक भी हैं। उन्होंने भारत में Akshara Kids Academy व UMS INDIA की स्थापना की है।

Trusted for over 24 years

Family Owned Company

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Whatsapp Us

You May Also Like

Recently Viewed