Avachetan Mann ki Shaktiyan
₹350.00
₹298.00
14% OFF
Ships in 1 - 2 Days
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN13: 9789351868538
- Binding: Paperback
- Publisher: Prabhat Prakashan
- Publisher Imprint: NA
- Pages: NA
- Language: Hindi
- Edition: NA
- Item Weight: 500
- BISAC Subject(s): Self-Help Groups
यह कृति हमारे अवचेतन मन की शक्तियों के छिपे रहस्यों के संबंध में है। यह ईश्वर प्रदत्त शक्ति जीवन के सभी क्षेत्रों में हमारी सफलता का सबसे बड़ा साधन बन सकती है। आधुनिक उन्नत वैज्ञानिक युग में भी इस विषय को स्कूलों या कॉलेजों में पढ़ाने के कदम नहीं उठाए गए हैं। सामान्य जन को इस विषय की शिक्षा देने के अभाव के कारण अन्य वैकल्पिक संस्थानों की बाढ़ सी आ गई है, जो उन लोगों की आवश्यकता को पूरा कर रहे हैं। इन विषयों में रुचि रखनेवाले लोग सम्मोहन, एन.एल.पी., आकर्षण के नियम की गुप्त बातों, रचनात्मक दृश्यांकन, मन की शक्ति और अवचेतन मन की प्रोग्रामिंग की कार्यशालाओं के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं और सीख रहे हैं। लेकिन ऐसा करनेवाले विश्व की आबादी के एक प्रतिशत भी नहीं हैं। अपने मन की शक्ति को कोई जितना ही जानता और उसकी तलाश करता है, विशेष रूप से चेतन और अवचेतन मन की, वह ज्ञान के पथ पर उतना ही आगे बढ़ता चला जाता है। यह पुस्तक एक सामान्य मनुष्य को उसकी अज्ञानता से बाहर लाने और उसकी इच्छा के अनुसार मन को वश में रखने में निश्चित रूप से मदद करेगी।
डॉ. एन.के. शर्मा (संस्थापक अध्यक्ष-रेकी हीलिंग फाउंडेशन) क्रांतिकारी विचारों वाली विश्व विख्यात हस्ती हैं। उन्होंने विश्व को सदियों पुराने अंध-विश्वासों, भय और अज्ञानता से मुक्त कराने की शपथ ली है। वे आपको आपके अंदर छिपी अविश्वयनीय और अद्भुत अलौकिक शक्तियों का एहसास दिला सकते हैं तथा प्रकृति के उन अदृश्य किंतु अकाट्य नियमों को समझा सकते हैं, जो आपके भाग्य, भविष्य और परिस्थितियों को आपकी अच्छा के अनुसार दिशा दे सकते हैं। वे आपको सभी प्रकार के शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक रोगों से मुक्ति दिला सकते हैं और दवाओं के बंधनों तथा पूर्व जन्म के कर्मों से आजादी दिला सकते हैं। उनमें आपको ग्रहों, काला जादू और अदृश्य भविष्य के भय से मुक्त करने की एक शक्ति है। वे आपको आशंकाओं से बंधन मुक्त कर सकते हैं। आपको संपूर्ण स्वास्थ्य, पूर्ण समृद्धि, चरम सुख और पूर्ण ज्ञान के सफर पर ले जा सकते हैं। उनके अंदर आपको गुरुओं और आकाओं से निजात दिलाने तथा आपको इतना सक्षम बनाने की क्षमता है कि आप स्वयं अपने गुरु बन सकते हैं।