Aaya Basant Sakhi Stories Book
₹350.00
₹298.00
14% OFF
Ships in 1 - 2 Days
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN13: 9789355625427
- Binding: Paperback
- Publisher: Prabhat Prakashan
- Publisher Imprint: NA
- Pages: NA
- Language: Hindi
- Edition: NA
- Item Weight: 500
- BISAC Subject(s): Literature
नासिरा शर्मा के लेखन का सबसे बड़ा गुण यह है कि उनके पात्र जीवंत और प्रामाणिक लगते हैं, जिनसे पाठक की भेंट किसी भी शहर या गली में हो जाती है। भारतीय परिवेश पर लिखी उनकी कहानियों में अतीत, वर्तमान गले मिलता नजर आता है और भविष्य की ओर भरपूर संकेत देता है। उनकी भाषा हिंदी, उर्दू, फारसी शब्दों से अपना एक मुहावरा गढ़ती है और सभी तरह के पाठकों को अपना बना लेती है।
विदेश यात्रा पर लिखी उनकी कहानियों के चरित्र अजनबी नहीं लगते, क्योंकि उसमें वह इनसानी कष्टों व भावनों का समावेश होता है, जो शाश्वत सत्य है। उनके लेखन में समय का सरगम धीमे सुरों में जरूर बजता है, मगर उनके उठाए तीखे प्रश्न पाठकों को सचेत करते हैं और उनको उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं।

नासिरा शर्मा का जन्म 22 अगस्त, 1948 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने फारसी भाषा और साहित्य में एम.ए. किया। हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, पश्तो एवं फारसी पर उनकी गहरी पकड़ है। वह ईरान और अफगानिस्तान के समाज और राजनीति के अतिरिक्त साहित्य, कला व संस्कृति विषयों की विशेषज्ञ हैं। इराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान व भारत के राजनीतिज्ञों तथा प्रसिद्ध बुद्धिजीवियों के साथ उन्होंने साक्षात्कार किए, जो बहुचर्चित हुए। ईरानी युद्धबंदियों पर जर्मन व फ्रांसीसी दूरदर्शन के लिए बनी फिल्म में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। सर्जनात्मक लेखन में प्रतिष्ठा प्राप्त करने के साथ ही स्वतंत्र पत्रकारिता में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।
तेरह उपन्यास, दस कहानी-संग्रह, लेखों के दो संग्रह, अनुवाद की सात पुस्तकें तथा विविध विधाओं की दस पुस्तकें प्रकाशित। इनके अलावा बाल-साहित्य, दूरदर्शन और रेडियो के लिए भी विपुल लेखन।
ई-मेल : naserasharma22@gmail.com